संडीला में एफएसडीए की फिर छापेमारी, बालाजी कोल्ड स्टोरेज में पारस ब्रांड का 132 गत्ता एक्सपायरी मक्खन फिर बरामद

हरदोई के औधोगिक क्षेत्र सण्डीला में जहरीला मक्खन बेंचने की फिराक में वीआरएस फूड कंपनी लिमिटेड में एफएसडीए की टीम ने दूसरे दिन फिर छापेमारी कर यहां 132 गत्ता एक्सपायरी डेट का मक्खन बरामद किया है।टीम ने इस मक्खन को सीज कर दिया।दूसरे दिन में हुई कार्यवाई में यहां कुल 2011 गत्ते मक्खन बरामद किया जिसकी कीमत 1 करोड़ 45 लाख रुपये है।टीम की कार्यवाई से भले ही हड़कम्प मचा हो लेकिन स्थानीय खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।
सण्डीला के बालाजी कोल्ड स्टोरेज में एफएसडीए की टीम का दुबारा छापा पड़ा।यहां यह छापेमार कार्यवाई एफएसडीए की असिस्टेंट फूड कमिश्नर शशि पांडे के नेतृत्व में हुई।यहां टीम को दोबारा 132 गत्ता जहरीला एक्सपायरी डेट का पारस ब्रांड का मक्खन बरामद हुआ।पारस ब्रांड के सैकङो गत्ता में मिला यह एक्सपायरी डेट का दूसरे दिन फिर मक्खन देखकर टीम भी हैरान रह गयी।यह जहरीला मक्खन वीआरएस फूड लिमिटेड कंपनी का था जिसने इस कोल्ड स्टोरेज को कंपनी ने किराए पर ले रखा था।
यह कंपनी पारस ब्राण्ड के नाम से मक्खन, दूध,घी आदि प्रोडक्ट्स बनाती है।टीम की औचक छापेमारी से दूध कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया।यहां छापे में दो दिन ने कुल 324 गत्ते एक्सपायरी डेट का मक्खन मिला है।यहां कल टीम ने विभिन्न सामग्रियों के 5 नमूने भरे थे जबकि आज 4 सैम्पल भरे गए।वहीं कल रात होने की वजह से कार्यवाई पूरी नही हो सकी थी जिसे आज पूरा किया गया।यहां बरामद कुल मक्खन की कीमत 1 करोड़ 45 लाख रुपये बताई गई है।