जिले के थाना सांडी क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने उसके भाई उसके पुत्र व पत्नी पर पीट कर हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजन जमीन के बंटवारे को लेकर हत्या का इल्जाम लगा रहे है। बताया जाता है कि मृतक का पुत्र बाहर मजदूरी करने के लिए गया हुआ है।
सांडी थाना क्षेत्र के ताले पुरवा निवासी रामसेवक 55 पुत्र रामलाल की संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गयी। परिजनों ने हत्या का इल्जाम लगाकर सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि मृतक का मंगलवार की सुबह भाई सुंदरलाल से सुबह बटवारा हो रहा था जिसमें सुंदरलाल के पुत्र अनिल सुधीर पत्नी किशोरी तथा सुंदरलाल ने मिलकर बेईमानी करनी चाही।
बताया जाता है कि जिसका विरोध करने पर रामसेवक को उक्त लोगों ने पीट-पीटकर मार दिया। मृतक के चार पुत्रियां राम गुनी रामदेवी पूजा तथा साधना एक पुत्र शेर सिंह जो मजदूरी करने के लिए अक्सर घर से बाहर ही रहता है मृतक खेती का कार्य करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।