छात्र/छात्राओं का विवरण निर्धारित प्रारूप पर 29 सितम्बर तक उपलब्ध कराये :- प्रणव कुमार पाठक 

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया है कि वर्ष 2017-18 में मदरसोँ में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं का विवरण शैक्षिक वर्ष में पोर्टल पर सम्बन्धित विकास खण्ड के शिक्षा अधिकारी/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अपलोड कराया गया था।
इस सम्बन्ध में समस्त अनुदानित/मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रधानाचार्यो को निर्देश दिये जाते है कि पोर्टल पर अपलोड कराये गये छात्रवार विवरण को प्रमोट कराये जाने हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से सम्पर्क स्थापित कर अपलोड विवरण को प्रमोट कराना तथा साथ ही नवीन प्रवेश वाले छात्र/छात्राओं का विवरण निर्धारित एसडीएमआईएस एक्सेल प्रारूप पर तैयार कराकर हार्ड/साफ्ट कापी उपलब्ध कराना, साथ ही जिन मदरसो के प्रधानाचार्यो द्वारा गत वर्ष का छात्रवार विवरण आॅनलाइन पोर्टल पर कराये जाने हेतु उपलब्ध नहीं कराया गया था वह भी अपने मदरसे में अध्ययनरत समस्त छात्र/छात्राओं का विवरण निर्धारित प्रारूप पर तैयार कर 29 अक्टूबर तक अपने विकास खण्ड के खण्ड शिक्षा अधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।