कवि राजेश पुरोहित, भवानीमंडी –
शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाओ।
एक मत से होती जीत हार सबको बताओ।।
सभी दे अपना मत लोकतंत्र मजबूत बनाओ।
स्वच्छ छवि के नेता चुन संसद तक पहुंचाओ।।
गोरवशाली देश का फिर मान सम्मान बढ़ाओ।
पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया जन जन को समझाओ।।
मतदाता जागरूकता के भी कार्यक्रम करवाओ।
नुक्कड़ नाटक मतदान गीतों से अलख जगाओ।।
वोट मैराथन व वोट बारात आयोजित करवाओ।
मतदाता जागरूकता की रंगोली बनाकर सजाओ।।
बिना लोभ लालच के मतदान की शपथ दिलाओ।
शत प्रतिशत मतदान की मिलकर अलख जगाओ।।
