बेसिक शिक्षा अधिकारी मसीहुज्जमा सिद्दीकी के भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में प्रश्न

कछौना(हरदोई): विधानसभा सदस्य तेजपाल सिंह नागर ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मसीहुज्जमा सिद्दीकी के खिलाफ भ्रष्टाचार व शिक्षा का स्तर गिराने में अहम भूमिका को लेकर विधानसभा में प्रश्न उठाया जिस पर नियम 51 के तहत पत्र स्वीकार कर विधान सभापति ने बेसिक शिक्षा मंत्री को विशेष जांच व कार्यवाही का निर्देश दिया है।
विधानसभा सदस्य तेजपाल सिंह नागर ने विधानसभा में प्रश्न उठाकर मांग की कि जिला हरदोई में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मसीहुज्जमा सिद्दीकी भ्रष्टाचारी दो वर्षों से अधिक समय से डटा है। पूर्व में भी तैनाती रह चुकी है। बीएसए द्वारा शिक्षक/शिक्षिकाओं से अवैध धन वसूली करने, मनमाना व तानाशाही पूर्ण व्यवहार से शिक्षा का स्तर गिर रहा है। शासन स्तर से सांठगांठ होने से शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही न होने से डटा है। इनको तत्काल हटाकर इनके ऊपर भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए जिस पर सभापति ने बेसिक शिक्षा मंत्री को आदेश कर कार्यवाही सुनिश्चित करें।


रिपार्ट- पी. डी. गुप्ता