एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि मरीजों की मृत्यु रोकने में रेमडेसिविर अधिक लाभप्रद नहीं पाई गई है, इसलिए इसे जादुई दवा मानना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामलों में केवल सामान्य रूप से ही उपयोगी है।
नीति आयोग में स्वास्थ्य मामलों के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल ने कहा कि उभरती स्थिति का सामना करने के लिए कोविड टीकाकरण की गति को कम नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वास्तव में टीकाकरण बढाया जाना चाहिए। डॉ. पॉल ने मौजूदा कोविड स्थिति में लोगों से आग्रह किया कि अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और घर में परिवार के साथ रहने के दौरान भी मास्क पहनें। उन्होंने आग्रह किया कि इस समय बाहरी लोगों को अपने घर न बुलाएं। डॉ. पॉल ने कहा कि माहवारी के दौरान भी महिलाओं को कोविड टीका लगवाया जा सकता है।