एसडीएम के नेतृत्व में दो दूध डेयरियों पर छापा, टीम ने लिए नमूने

  • कई डेयरी संचालक भाग निकले मचा हड़कंप ।
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई छापेमारी ।
  • सण्डीला में फूड विभाग की मिलीभगत से हो रहा है सफेद दूध का काला कारोबार ।

सण्डीला में फूड विभाग की मिलीभगत से हो रहे सफेद दूध के काले कारोबार पर डीएम पुलकित खरे के निर्देश पर बुधवार को छापा मारा गया। इस छापेमार कार्यवाही से हड़कंप मच गया और कई डेयरी संचालक डेयरी बन्द कर भाग निकले । दो डेयरियों से टीम ने सैम्पलिंग की है।

              डीएम के निर्देश पर एसडीएम आशीष सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने सण्डीला के औद्योगिक छेत्र में दो डेरियों पर छापा डाला। टीम के द्वारा औचक छापेमारी से हड़कम्प मच गया और कई डेरी संचालक फरार हो गये। फूड विभाग के अधिकारियों ने किसान डेरी व विद्या डेरी में दूध के नमूनों को सील करके जांच हेतु भेज दिया। बता दें कि इलाके में दूध का कारोबार काफी मात्रा में फैला है। औद्योगिक क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक डेरियाँ व तीन वीएलसी चल रहे हैं । जिनके माध्यम से दूध अन्य जनपदों में सप्लाई किया जा रहा है। सभी डेरियों के कलेक्शन सेंटर गांव-गांव में खुले है।