आबकारी व पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद

हरदोई जनपद में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 राम अवध सरोज, आबकारी निरीक्षक गिरीश कुमार क्षेत्र-3, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा थाना बेनीगंज के देगलापुर, कोरोकला, महिपालखेड़ा, थाना पचदेवरा के खिरिया, आमतारा, थाना बेहटागोकुल के पीलापुर, थाना मल्लावा के बाँसा मे आबकारी एवं संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीमों के साथ दबिश दी गई।

दबिश दौरान तलाशी मे लगभग 390 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। वहीं लगभग 450 किलोग्राम लहन बरामद हुआ। शराब को कब्जे में लेकर लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 9 अभियोग पंजीकृत किये गये।

रिपोर्ट – पी० डी० गुप्ता