न्यायालय ने दिए कछौना पुलिस को हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

               कोतवाली कछौना क्षेत्र के टिकारी में 2 नवम्बर 17 को हुई रामसेवक तिवारी की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। न्यायालय ने मामले में हत्या के मामले में वादी मुकदमा समेत 6 लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना करने के आदेश कोतवाली कछौना पुलिस को दिए है।
              बतादें कि कोतवाली कछौना क्षेत्र के टिकारी में 2 नवम्बर 17 को हुई रामसेवक तिवारी की हत्या हुई थी। इस मामले में इसी गांव के रोहित कुमार सिंह पुत्र रामनरेश ने सीजेएम कोर्ट में एक मुकदमा दायर करते हुए इस मामले में अनिल कुमार, हरिशरण, मुन्नू सिंह, राना सिंह, बसन्त निवासी टिकारी व शिवम निवासी कहली कासिमपुर के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की थी।
            आरोप लगाया था की रामसेवक अपनी जमीन अपनी पुत्रियों के नाम करना चाहता था जिसके लिए वह रजिस्ट्री ऑफिस जाने के लिए कह रहा था। जैसे ही यह जानकारी इन लोगों को लगी तो इन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। बताया कि यह लोग शातिर है और जमीन कब्जाने के लिए कार्य करते है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उसने कई जगह तहरीर दी लेकिन सुनवाई नही हुई तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने कछौना पुलिस को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए है।