सई नदी की करुण कथा : पौराणिक और ऐतिहासिक नदी मर रही है

भाजपा ने आयोजित की ‘वोटर चेतना महाभियान’ की कार्यशाला

हरदोई– भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में नव मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ‘वोटर चेतना महाभियान’ की कार्यशाला आयोजित हुई।

वोटर चेतना अभियान कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र ने मुख्य अतिथि अवध प्रांत अध्यक्ष कमलेश मिश्र का स्वागत किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि नवंबर माह तक यह अभियान चलेगा। 27 अगस्त को मन की बात और सोशल मीडिया को सशक्त बनाने के लिए अभियान शुरू होगा। जिसमें युवा वालेंटियर्स को लोक सभा विधान सभा वार जोड़ा जाएगा। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अगर सशक्त बनाना है तो मतदाताओं को जागरूक कर उन्हें उनके मत की ताकत का एहसास कराना है। उनके ही एक एक मत से आज प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सशक्त सरकार बनी, जिसने जन भावनाओं का ख्याल रखते हुए देश और प्रदेश को विकास की अभूतपूर्व मार्ग पर आगे बढ़ाया है। मतदाताओं की आस्था, कार्यकर्ताओं की मेहनत और योगी मोदी के दमदार नेतृत्व से आज प्रदेश और देश स्वर्णिम कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

कार्यशाला में भाजपा के अवध प्रांत के अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने अपने पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा की “वोटर चेतना महाअभियान” की समिति घर घर जाकर जो भी युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते हैं उनके मतदाता पहचान पत्र बनाकर मतदाता सूची में शामिल करने का काम करेंगे। कोई भी 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुका युवा मतदाता सूची में छूट न जाये। इसका विशेष ध्यान रखा जाए और कार्यकर्ता विधानसभा वार निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्थानीय पार्टी के पदाधिकारी, विधायक, सांसद, नगरपालिका अध्यक्ष, जिलापंचायत अध्यक्ष , ब्लॉक प्रमुख, सहकारी समिति अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लेंगे। उन्होंने कहा कि नये वोटरों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कर हम लोकतंत्र में मतदान के महत्व को लेकर जागरूकता का प्रसार कर रहे हैं।

अवध क्षेत्र अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि प्रदेश संगठन को अपने कार्यकर्ता के अथक परिश्रम पर पूर्ण विश्वास है, कि पिछले चार चुनावों की तरह आगामी लोकसभा चुनाव में भी धरातल पर उतरकर वोटर चेतना अभियान के अंतर्गत शत प्रतिशत नए और पुराने मतदाताओं को वोटर लिस्ट से जोड़कर उन्हें पार्टी की रीतियों और नीतियों से जोड़ते हुए चौथी बार भाजपा को रिकॉर्ड स्तर पर जीत दिलाएगा। संचालन जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन ने किया। मंच पर मौजूद अन्य अतिथियों में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, राजीव रंजन मिश्रा राम बहादुर सिंह, पी के वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, कर्मवीर सिंह चौहान, संदीप सिंह, संजय सिंह, प्रीतेश दीक्षित, विनोद राठौड़, श्रवण कनौजिया, जिला महामंत्री ओम वर्मा, अनुराग मिश्रा, सत्येंद्र राजपूत, जिला मंत्री अविनाश पांडे, बागीश सिंह, अजय शुक्ला, जय देवी राजपूत, नीतू चंद्रा, राम नंदिनी वर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ अनुज गुप्ता, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, आईटी संयोजक सौरभ सिंह, प्रद्युम्न मिश्र, मोर्चा के अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।