नगर निकाय निर्वाचन 2017 को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण, भयमुक्त वातावरण में कराने हेतु संकल्पित जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना सहित पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा0विपिन कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी शाहाबाद ने आज शाहाबाद कोतवाली से फ्लैग मार्च प्रारम्भ किया। फ्लैग मार्च चौक, कटरा, सरदारगंज चौकी, महुआ टोला चुंगी व मौलागंज होते हुये कोतवाली शाहाबाद में समाप्त हुआ। इसके उपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर निकाय पाली में भी फ्लैग मार्च किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने पड़ने वाले बूथों का भी निरीक्षण किया। उन्होने भयमुक्त, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान करने के लिये प्रेरित किया। उन्होने जनमानस से कहा कि सभी भयमुक्त होकर मतदान करें।
Related Articles
मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत निकाली गई रैली, जिला विद्यालय निरीक्षक रहे मौजूद
March 31, 2019
0
पाली में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा का हुआ जोरदार स्वागत
October 21, 2018
0
पाली से कमल संदेश यात्रा में दर्जनों कार्यकर्ता हुए शामिल
November 18, 2018
0