हवन पूजन भंडारे के साथ हुआ रामकथा का समापन

         पाली, हरदोई- नगर के कैथा वाले बाग में चल रही नौ दिवसीय राम कथा व रासलीला के समापन पर आचार्य द्वारा मंगलवार को विधि विधान से हवन पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें नगर व क्षेत्र के हजारो श्रद्धालुओं ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया।

          कस्बा पाली के कैथा वाले बाग में 8 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक चलने बाली नौ दिवसीय राम कथा व रासलीला का रविवार को समापन हो गया। आचार्य माया प्रकाश द्वारा विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन किया गया। इस अवसर पर नगरध्यक्ष दीपा अवस्थी ने पति सोनू अवस्थी व नगर के गणमान्य लोगों के साथ मिलकर हवन पूजन में शामिल होकर पूर्ण आहुति दी । साथ ही  मंगलवार को कार्यक्रम आयोजको द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी  किया गया। भंडारे की शुरुआत कन्या भोज के साथ हुई। तदुपरांत नगर व दूरदराज क्षेत्र से आये हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे में शामिल होकर सब्जी, पूड़ी, खीर का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक शशिकांत बाजपेई, अमर प्रकाश बाजपेई (दारासिंह), सूर्य प्रकाश मिश्रा, संतु मिश्रा, हरिगोविंद बाजपेई, वालगोविंद, प्रांजुल, राजन, मोहनीश, अचल, शिवा, करन मिश्रा, आदि लोगो सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।