किशोरी को अगवा करके बंधक बना किया रेप, दबाव के बाद छोड़ा लेकिन थाने में पीड़िता की नहीं हो रही सुनवाई

पिता का आरोप थाने में मांगी गई 5 हजार की नगदी व हुई पिटाई, एएसपी के पास पहुंची पीड़िता मामले में एएसपी ने अरवल पुलिस को दिए कार्यवाई के आदेश

         हरदोई– अरवल थाना क्षेत्र  की एक युवती ने गंभीर आरोप लगाये है। युवती का कहना है कि 5 लोग उसे अगवा कर ले गए और बंधक बनाकर एक युवक ने रेप किया। जब परिजनों का दबाव पड़ा तो घर छोड़ गए लेकिन फिर से अपहरण का प्रयास किया । मामले में पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है उल्टे मारपीट कर भगा दिया जाता है और उसी से रुपये मांगे जा रहे है। हालांकि एएसपी ने मामले में कार्यवाई के आदेश पुलिस को दिए है लेकिन न्याय उसे कब मिलेगा यह देखने वाली बात होगी।
         एएसपी ज्ञानंजय सिंह के पास पहुंची पिता के साथ पहुंची एक किशोरी ने गंभीर आरोप लगाए है और एक शिकायती पत्र दिया है। अरवल थाना क्षेत्र की रहने वाली इस युवती के आरोप गंभीर है और कहा कि इसी थाना क्षेत्र के खरगपुर निवासी हरिनाम अपने साथी राहुल, सुनील, शिवराज व राकेश के साथ मिलकर 20 मई 18 को अपहरण करके ले गया और बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार किया। आरोप है कि जब परिजनों का दबाव बढ़ा तो उसे दो दिन बाद घर छोड़ गया।
          किशोरी का आरोप है कि 5 जून को यह लोग असलहे लेकर फिर आये और उसे उठा ले जाने का प्रयास किया उसके चिल्लाने पर जब लोग दौड़े तो वह लोग भाग गए। वहीं पीड़िता के पिता का आरोप है कि मामले की रिपोर्ट के लिए वह अरवल थाने गए जहां थाना पुलिस ने सुनी नही बल्कि उनसे ही 5 हजार रुपये मांगे और पिटाई की। मामले में एएसपी से कार्यवाई की गुहार लगाई। एएसपी ने मामले में कार्यवाई के आदेश दिए है।