शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’, बघौली
बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गाँव में खेत से जानवरों के लिए चारा लेने गयी नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है ।
गंज चौसा का मजरा शकूरपुर निवासी 13 वर्षीय बालिका कल शाम 4:00 बजे गाँव के पूरब चारा लेने गई थी । वहीं पहले से ही घात लगाकर बैठा गांव का ही बाबूलाल पुत्र राम जीवन मौर्य उससे छेड़-छाड़ करने लगा और मुंह काला किया । मना करने पर नाबालिग लड़की को धमकाया कि अगर कहीं किसी को बताया तो तुम्हें जान से मार देंगे ।
दबंगों द्वारा दी गई धमकी से परेशान लड़की अपने घर पहुंची और अपनी आपबीती अपने परिजनों को बताई । परिजनों ने घटना की लिखित शिकायत थाने में की । घटना के बारे में थाना प्रभारी जितेन्द्र मोहन सरोज ने बताया कि मामला पंजीकृत कर लिया गया है और अभियुक्त की तलाश की जा रही है ।