बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत करीमनगर सैदापुर के मजरा शाहपुर कला निवासी सत्रोहन उर्फ विजय पुत्र राजाराम को बीती रात पुलिस ने 3 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ धर दबोचा और आरोपी को जेल भेज दिया ।
इस संबंध में थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया है कि इस प्रकार के अवैध कारोबारियों की अब खैर नहीं और क्षेत्र में किसी भी असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती के साथ कार्यवाही की जाएगी । किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा । उन्होंने क्षेत्र के असामाजिक तत्वों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि या तो वह लोग कानून का पालन करें अथवा क्षेत्र छोड़कर चले जाएं ।