जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार ने बताया है कि जनपद हरदोई के पी0डब्ल्यू0डी गेस्ट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य रश्मि जायसवाल ने महिला उत्पीड़न के मामले को लेकर सुनवाई की । सुनवाई के लिए कुल 22 शिकायते प्राप्त हुईं । उन्होने बताया कि प्राप्त 22 शिकायतो में से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियो को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है।
बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार, सीएमएस पुरूष/महिला डा0 ए0के0 शाक्य एवं डा0 रविन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार, महिला कल्याण अधिकारी प्रियंका पाण्डेय, एसएचओ महिला थाना हंसमती, क0स0 प्रोबेशन कार्यालय सतीश कुमार, एसडीओ विद्युत विभाग आदित्य यादव एवं विधि सह परिवीक्षा अधिकारी संजीव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।