जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया है कि 05 अक्टूबर 2019 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रोजगार/नौकरी/के लिए विभिन्न अवसर उपलब्ध है। जिमसे हाई स्कूल/इन्टरमीडिएट/स्नातक/परास्नातक/तकनीकी योग्यताधारी अभ्यार्थी भाग ले सकते है।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन ऑनलाइन www.sewayojan.nic.in पर कर सकते है।
शैक्षिक योग्यता सम्बन्धी समस्त मूल प्रमाण-पत्र एवं स्व प्रमाणित एक सेट तथा पासपोर्ट साइज फोटो सहित 05 अक्टूबर 2019 को प्रातः 10 बजे जिला सेवा योजन कार्यालय में उपस्थित हो। आवश्यक जानकारियां एवं शर्ते कम्पनी अधिकारियों द्वारा नियोजन के समय ही प्रदान की जायेंगी। विस्तृत जानकारी के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है।