डॉ. राजेश पुरोहित संरक्षक व निडर बने जिलाध्यक्ष

राष्ट्रीय कवि संगम की जिला कार्यकारिणी में हुई नियुक्तियां

भवानीमंडी:- राष्ट्रीय कविसंगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल और प्रदेश अध्यक्ष जोगेश्वर गर्ग के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कवि किशोर पारीक किशोर जयपुर ने झालावाड़ राष्ट्रीय कविसंगम के जिलाध्यक्ष पद पर पुनः राष्ट्रीय कवि मनोज निडर को नियुक्त किया है।

जिलाध्यक्ष

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश राष्ट्रीय कविसंगम झालावाड़ के जिलाध्यक्ष कवि मनोज निडर द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।राष्ट्रीय कविसंगम के जिला संरक्षक राजेश पुरोहित उपाध्यक्ष राकेश नैयर, नारायण सुहाना महामंत्री राजकुमार टिल्लू । मीडिया प्रभारी पंकज सेन कोषाध्यक्ष शायर प्रिंस जैन प्रिंस जिला मंत्री कवयित्री प्रीतिमा पुलक,शोभाराम नागर ,राजेंद्र आचार्य रंजन, जगदीश झालावाड़ी, राजेश लोटपोट, शिवचरण सेन शिवा को नियुक्त किया गया। जिला कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में ब्रजेश सेन झालरापाटन, महावीर जैन भवानीमंडी, मुराद खान झालावाड़, सुनील गौतम खानपुर, बाबूसिंह कमाल पिड़ावा, कुमोद शर्मा चौमेला को नियुक्त किया गया।