शाहाबाद(हरदोई) एक महिला ने भाजपा के सेक्टर प्रभारी सहित चार लोगों पर छेडछाड़ कर मारपीट करने एवं जान माल की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला को गुरूवार को डाक्टरी परीक्षण के लिए हरदोई भेजा गया।
कोतवाली के ग्राम मुरीदापुर निवासी निरालादेवी पत्नी पारब्रहम के अनुसार 17 सितंबर की शाम लगभग 7:00 बजे आगमपुर तिराहे पर अपने पति के साथ बच्चे की दवा लेने जा रहे थी। उसी समय गांव के भाजपा नेता एवं मुरीदापुर सेक्टर प्रभारी त्रिलोकीनाथ अग्निहोत्री, श्यामा कुमार, मोहित कुमार एवं आकाश कुमार ने उसे घेर लिया और बुरी नियत से घसीटकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। निराला देवी ने जब विरोध कर अपना बचाव करने का प्रयास किया तो भाजपा नेता त्रिलोकी नाथ ने अपनी लाइसेंसी बंदूक तान कर उसे जान से मार देने की धमकी दी । और कहा अगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से मार डालूंगा। डरे सहमे पति पत्नी घर वापस आए और सारा वाकया अपने परिजनों को बताया। बुधवार की शाम कोतवाली में भाजपा नेता सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है । पुलिस ने महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।