शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किये जाने व नगदी जेवर लूटे जाने के मामले की रिपोर्ट न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज कराई गई है।
हरियांवा थाने पर न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज कराई गई रिपोर्ट में एक महिला का कहना है कि वह शादीशुदा है। उसको कपूरापुर चौधी निवासी तेजभान पुत्र चंद्रभाल ने शादी करने के झांसे में लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उससे 60 हजार की नगदी और जेवर लूट लिए। उसके बाद वह शादी से मुकर गया।महिला ने जब मामले की एफआईआर के लिए थाने में शिकायत की तो उसे वहां से भगा दिया गया। उसने जब पुलिस से भरोसा उठा तो न्यायालय की शरण ली जिसके बाद न्यायाधीश ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।