रिजर्व बैंक की नीतिगत दर में चौथाई प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा

जनवरी 2014 के बाद रिजर्व बैंक ने पहली बार अपनी मुख्य नीतिगत दर में चौथाई प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की। अपनी दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से रेपो दर में चौथाई प्रतिशत की वृद्धि की है और अब यह दर 6.25 प्रतिशत हो गई है। परिणामस्वरूप, तरलता समायोजन नीति के अंतर्गत रिवर्स रेपो दर अब 6 प्रतिशत कर दी गयी है।