रामू बाजपेयी –
पाली (हरदोई)- नगर के सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में गुरुवार को वार्षिक परीक्षाफल घोषित करते हुए अंकपत्रों का वितरण किया गया।
जानकारी देते हुए परीक्षा प्रमुख शिवणम तिवारी ने बताया कि इंटरमीडिएट तक चलने वाले विद्यालय में कक्षा 10, 12 का परीक्षाफल बोर्ड द्वारा घोषित होगा शेष कक्षाओं के 740 विद्यार्थियों का परिणाम आज प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल सिंह द्वारा घोषित किया गया। जिसमें 645 ने प्रथम, 95 ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।
इस अवसर पर अभिवावक राजेश कुशवाहा, शिक्षक प्रवीण, पुनीत, आशुतोष, पंकज, शत्रुघ्न, अतुल, हरिनाम, संजीव, वर्षा, ज्योति, गीता आदि लोग मौजूद रहे।