सौगंद अकबरियन की नयी पुस्तक “लवलेस लव (Loveless Love)”

हीरोज़ इग्नोटम प्रेजेंट्स... लवलेस लव (loveless love ) सौगंद अकबरियन

अंजलि तिवारी :

हमारा यह हीरोज़ इग्नोटम एक ऐसा मंच है जिस पर प्रतिभाशाली, फेमस-अनफेमस, अनसीन और सारे टैलेंट्स, फ़ील्ड्स के लोग के पीछे के संघर्ष की कहानी को आप सब तक पहुंचाते है । हम लोग सारे फ़ील्ड्स पे काम करते हैं । इस मंच के संस्थापक शार्दुल भट्ट और मानस दुधानी है । उनकी टीम में भावना गुप्ता, चेतना भाटी, राजुल पांडेय, अंश गुप्ता, अखिला, अनिल सिंह ग्राफ़िक डिज़ाइनर, शिवम शुक्ला, सिद्धि मंगलम  क्लासिकल सिंगर, हर्षिका यादव, वर्णिक बंसल सिंगर हैं।

इसके साथ-साथ हीरोज़ इग्नोटम का  IV 24 News and Infotainment (https://www.indianvoice24.com)
न्यूज़ पोर्टल और अवध रहस्य राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र का कोलैबोशन भी हुआ है। इन मीडिया प्रतिष्ठानों से अविनाश मिश्रा (यूपी हेड) और राघवेन्द्र कुमार त्रिपाठी (संस्थापक/सम्पादक) भी साथ हैं । साथ ही  इट्स बिकॉज़ ऑफ़ यू की ऑथर और फाउंडर ऑफ़ राइटर एंड रेसाइट भावना गोस्वामी भी राइटिंग पार्टनर के रूप में साथ हैं । इंग्लिश एडिटर आँचल झाम्ब भी साथ में है, जो ऑब्सट्रैक्ट इमोशंस की ऑथर भी हैं । हीरोज़ इग्नोटम के टाइटिल सांग को सुमित ने कंपोज़ कर म्यूजिक दिया है, वो जल्दी ही सामने आएगा ।

सौगंद अकबरियन : सीमा पार का एक कामयाब चेहरा

 सौगंद अकबरियन जी बहुत अच्छी इरानी लेखिका और अनुवादकर्ता है । इन्होंने भारत और इरान के साहित्य को फारसी में अनुवाद किया है । हीरोज इग्नोटम  इनकी पहली पुस्तक सौगंदिल्ली  के लिए इनकी बहुत सराहना करता है और सभी को इनकी प्रतिभा से वाकिफ़ कराया है ।

आप सभी ने इनकी इस पुस्तक को बहुत पसंद किया और स्नेह दिया है । अब इनकी एक और बुक प्रकाशित हुई है जिसका नाम है “लवलेस लव ” । यह सौगंद अकबरियन द्वारा लिखी गई एक दिलचस्प पुस्तक है ।

इस नयी पुस्तक “loveless love ” में एक बहुत अद्भुत प्रेमकथा है । इस किताब में इन्होंने बताया है कि हर किसी के जीवन  मे प्रेम होता है, चाहे उसका अंत सुखद हो या दुखद, सभी प्रेम का एक अपना अलग अनुभव होता है । इस पुस्तक की कहानियों में आज के युवाओं के प्रेम से समानता दिखायी गयी है ।

इस पुस्तक की कहानी का सार है कि जब अपनी ही परछाई अंधेरे में हमारा साथ छोड़ देती है, उस वक्त भी एक ऐसे प्रेम का अनुभव करना जो हर वक्त साथ होता है ।

जैसे आप सभी ने इनकी पहली पुस्तक सौगंदिल्ली को अपना स्नेह दिया है, हम उम्मीद करते हैं कि आप सभी इनकी इस पुस्तक को भी इतना ही महत्त्व देंगे

अतः हम कह सकते है कि यह पुस्तक बहुत ही दिलचस्प है और हमे यकीन है आप सभी को यह बहुत पसंद आयेगी ।

अंत में हम उनको इस पुस्तक के लिए बहुत सारी बधाईयां देते है और इनकी तरक्की की कामना करते  है । उनके अचीवमेंट्स में एक और चीज़ कि बधाई देते हैं जो हाल ही में उन्होंने अपना पब्लिकेशन हाउस ओपन किया हैं जो ईरान में अब बुक पब्लिश्ड करेगा । इंग्लिश और फ़ारसी में जिसकी पब्लिशर और सीईओ सौगन्द अकबरिआन हैं ।

सौगन्द अकबरिआन की बुक loveless love का लिंक नीचे हैं।

Amazon  – https://amzn.to/3पंसस्सक्स

Social media’श ऑफ़ heroes ignotum

https://www.facebook.com/111159213993024/posts/295352548907022/?app=fbl
https://instagram.com/heroesignotum?utm_medium=copy_लिंक