भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति की दो दिवसीय बैठक आज मुंबई में शुरू हुई। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए महत्वपूर्ण नीतिगत दरों में कटौती की आशा की जा रही है। रिजर्व बैंक पहली अप्रैल से शुरू हुए नये वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए मासिक मौद्रिक नीति को सार्वजनिक करेगा।