नई दिल्ली में वेस्टर्न कोर्ट एनेक्सी के नये भवन के उद्घाटन अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि सम-रसता और एकता डॉक्टर आम्बेडकर के आदर्शों का सार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर के दिखाए रास्ते पर चल रही है और गरीब लोगों के लिये काम करना उसका मिशन है। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां डॉक्टर आम्बेडकर के नाम पर राजनीति करना चाहती हैं, लेकिन सरकार डॉक्टर आम्बेडकर की परिकल्पना के अनुरूप आगे बढ़ रही है।
बाबा साहेब अम्बेडकर ने हमें जो रास्ते दिखाए उस रास्ते पर चलने के लिए हम सब अगर प्रयास करेंगे। जिसके अंदर बंधुता जिसका महात्मय है। उस बंधुत्व को छोड़ करके हम कभी आगे नहीं बढ़ सकते है। हमें हर किसी के कल्याण के लिए सबका साथ, सबका विकास इसी मंत्र को ले करके हम चले हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली के अलीपुर में 13 अप्रैल को आम्बेडकर स्मारक का उद्घाटन किया जाएगा।