सहसवान में रामलीला समापन पर कमेटी के द्वारा कराया गया देवी जागरण

अंकित सक्सेना बदायूँ

सहसवान में रावण दहन व राजतिलक के उपरांत अगले दिन रात्रि को रामलीला कमेटी की ओर से देवीजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम से पूर्व रामलीला कमेटी के सदस्यों ने रामबारात में निकाली गयी झांकियों के लिए कलाकारों को सम्मानित किया । अध्यक्ष तनुज माहेश्वरी, महामंत्री विक्रम सक्सेना एडवोकेट व उपाध्यक्ष सुदीप सक्सेना एडवोकेट ने ट्राफी देकर सुंदर व सफल बारात के आयोजन के लिए आयोजकों को सम्मानित किया ।

इसके बाद समस्त रामलीला कमेटी सदस्यों द्वारा पूजा अर्चना कर देवी जागरण प्रारम्भ किया गया । जिसमें डोली कासगंज पार्टी के भजनों आदि से पंडाल गूंजउठा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कमेटी की ओर से अध्यक्ष तनुज माहेश्वरी, महामंत्री विक्रम सक्सेना कुक्कू मास्टर, उपाध्यक्ष सुदीप सक्सेना एडवोकेट, राजकुमार मिश्रा, चन्द्रपाल शाक्य, कोषाध्यक्ष दीपक लाला, संघटन मंत्री अतुल फौजी, प्रमोद फौजी, पंकज सोमानी, मंत्री रवि शंकर चौहान, रवि पाटकर, नीतीश अग्रवाल, रोहित यादव, अभिषेक, संदीप, रंजीत आदि उपस्थित रहे ।