दुनियाभर के शेयर बाजारों में कल रहा भारी बिकवाली का दौर

अमरीका में, चीन से सामान के आयात पर साठ अरब डॉलर शुल्‍क लगाने संबंधी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प की घोषणा के बाद, कारोबार उठा-पटक की आशंकाओं से दुनियाभर के शेयर बाजारों में कल भारी बिकवाली का दौर देखने को मिला है। एशियाई बाजारों में दो से लेकर पांच प्रतिशत तक की गिरावट हुई है। इधर, बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज चार सौ दस अंक गिरकर 32597 पर बंद हुआ। निफ्टी एक सौ सत्रह अंक लुढककर 9998 पर आ गया ।