आर०पी०एफ० ने अवैध तरीक़े से ई-टिकट बनाने के आरोप मे जनसेवा केन्द्र-संचालक को किया गिरिफ़्तार

कछौना, हरदोई। बालामऊ आरपीएफ उपनिरीक्षक सचिन त्यागी ने बताया कि फर्जी आईडी से रेलवे ई टिकट बनाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन तहत मंगलवार को माधौगंज कस्बे में एक जन सेवा केंद्र संचालक की दुकान पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान जन सेवा केंद्र संचालक अभय कुमार द्विवेदी पुत्र शिव स्वरूप द्विवेदी उम्र 43 वर्ष निवासी कस्बा माधौगंज मोहल्ला किदवई नगर का कंप्यूटर चेकिंग के दौरान अवैध ई-टिकट के कारोबार में संलिप्त पाया गया।

यह अभियान टिकट दलाली के खिलाफ चलाया जा रहा है। गिरिफ्तार आरोपित को आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। बालामऊ आरपीएफ द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से फर्जी ई-टिकट बनाने वालों में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता