यू०जे० इण्टरनेशनल स्कूल कछौना, सी०बी०एस०ई० सचिव द्वारा सम्मानित

कछौना, हरदोई। कछौना कस्बे में स्थित यू०जे० इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक शिवम गुप्ता को सी.बी.एस.ई. बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, सी.बी.एस.ई सचिव अनुराग त्रिपाठी, सी.बी.एस.ई स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम पचौरी तथा हास्यकवि विश्वविख्यात पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा से मुलाकात करते हुए गुणवत्तापरक शिक्षा के विषयवस्तु को लेकर चर्चा की।

विद्यालय के प्रबंधक ने बताया कि यू जे इंटरनेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं के सी.बी.एस.ई द्वारा आयोजित टर्म-वन की बोर्ड परीक्षा के सम्मानजनक परिणाम 94.8 प्रतिशत प्राप्तांक विद्यालय द्वारा छात्र-छात्राओं को दी गई अच्छी शिक्षा के परिणाम को दर्शाता है तथा विद्यालय आगे आने वाले समय में इस परिणाम को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है ।

यू०जे० इंटरनेशनल स्कूल बच्चों को एक उत्तरदायी नागरिक बनाने हेतु गुणवत्तायुक्त शिक्षा के साथ साथ छात्र-छात्राओं में सामाजिकता, शिष्टाचार, सहानु‍भूति, निष्पक्षता तथा सहयोग आदि वांछनीय गुणों, आदतों तथा रुचियों का विकास व बहुमुखी संस्कृति विकसित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यू०जे० इंटरनेशनल स्कूल सामाजिक पुनर्रचना का दायित्व अपने ऊपर लेता है। वह छात्रों को ऐसी शिक्षा प्रदान करता है, जिससे छात्र समाज की बुराइयों तथा कुरीतियों की आलोचना कर सकें एवं उन्हें दूर करने का संकल्प कर सकें। छात्रों में सहयोग, प्रेम तथा करुणा, शांति और अहिंसा, साहस, समानता, बन्धुत्व, श्रम-गरिमा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं विभेदीकरण की शक्ति आदि मौलिक गुणों का विकास करना भी विद्यालय का उद्देश्य है। विद्यालय के प्रबंधक शिवम गुप्ता ने बच्चों में बहुमुखी शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई जिससे विद्यालय के सभी शिक्षार्थी जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफल हो सके। दिनेश शर्मा व सी.बी.एस.ई सचिव अनुराग त्रिपाठी, द्वारा सम्मानित किये जाने पर विद्यालय के प्रबंधक शिवम गुप्ता ने धन्यवाद देकर उपस्थित सभी लोगो को आभार प्रकट किया।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता