उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील सदर बदायूँ के अध्यक्ष विवेक सक्सेना व संरक्षक रिज़वान खान ने तहसील के सभी लेखापाल साथियों की सहमति से तहसील बदायूँ में कार्यरत शहर लेखपाल सत्येन्द्र पाल शाक्य को लेखपाल संघ उप शाखा बदायूँ का बरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से लेखपाल संघ को मजबूती मिलेगी ।
सत्येन्द्र शाक्य लेखपाल भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष, हरीश शाक्य के छोटे भाई हैं । उनके मनोनयन पर तहसील के समस्त लेखपालों में खुशी की लहर है।