रामू बाजपेयी–
पाली (हरदोई)- शारदीय नवरात्रि का 29 सितम्बर से शुभारंभ हो रहा जिसको लेकर भक्त अपनी तैयारी ने जुटे हैं। नवरात्रि का त्यौहार पूरे देश मे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है भक्त व्रत रखकर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसी कड़ी में पाली नगर में स्थित माता पँथवारी देवी मंदिर पर भी नवरात्रि में भक्तों का तांता लगा रहता है। नगर व क्षेत्र से हज़ारों की संख्या में भक्त आकर माता के दर्शन करके उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मन्दिर कमेटी की तैयारियां भी पूरी हो गयी है। भक्तों को असुविधा से बचाने के लिए मन्दिर कमेटी ने सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

मन्दिर परिसर में आयोजित होगी श्रीमद्भागवत कथा
नवरात्रि में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक भव्य श्रीमद्भागवत का आयोजन मन्दिर कमेटी द्वारा किया गया है । आयोजक कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि भागवत कथा में कथा व्यास में रूप में अंतर्राष्ट्रीय श्री कृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन कानपुर से पधारे षट्भुज हरिदास मौजूद रहेंगे।कथा 29 सितम्बर से प्रारंभ होकर 7 अक्टूबर तक चलेगी।