भवानीमंडी:- देश के सुप्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार सम्पादक अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान इकाई भवानीमंडी के अध्यक्ष,भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान निवासी डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को कलम के दीवाने काव्य मंच मुंबई द्वारा हिन्दी रक्षक सम्मान पत्र प्रतीक चिन्ह ऑनलाइन प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डॉ. पुरोहित ने जानकारी देते हुए कहा कि मुंबई से मुझे यह सम्मान हिन्दी दिवस पर प्रदान किया।यह सम्मान हिन्दी की रक्षा करने हेतु प्रदान किया। हिन्दी के प्रचार प्रसार व हिन्दी मे लिखी पुरोहित की श्रेष्ठ कृतियां भी लोकप्रिय हुई है।
पुरोहित ने बताया कि उन्हें यह सम्मान कलम के दीवाने काव्य मंच मुंबई के संस्थापक व अध्यक्ष कवि विजयराज जैन के कर कमलों से प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि पर साहित्य सृजन के क्षेत्र में भवानीमंडी (राजस्थान) का नाम रोशन करने पर उन्हें कई साहित्यिक व शैक्षिक संस्थाओं से जुड़े रचनाकारों व शिक्षकों ने बधाइयां प्रेषित की है।