हरदोई में समाजवादी पार्टी मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा के नेतृत्व में युवाओं को मिले रोजगार पकौड़ा रोजगार को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर पकौड़ा बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा ने कहा कि हमारे देश के बेरोजगार युवाओं को नौकरी न दे पाने पे प्रधानमंत्री मोदी मे उनको एक नए रोजगार करने को कहा पकौड़ा रोज़गार।कहाकि पीएम ने दो करोड़ हर साल रोजगार देने का वादा किया जो न पूरा हुआ तो बड़ी बड़ी डिग्री लेके पकोड़ा रोज़गार करने को बोल रहे।कहा जहा दूसरे देश तरक्की कर रहे वही हमारे देश के प्रधानमंत्री और संसद में पकौड़ा रोजगार योजना पर चर्चा कर रहे न कि रोजगार देने के संसाधन बढ़ाने के लिए उपाय करें जाएं जिससे नौकरी मिले।नौकरी ने दे पाने के बदले में बोला जाता है कि वो पकौड़ा बेच कर अपना जीवन यापन करें।कहाकि देश की दिशा और दशा देख के आज हमारे क्रांतिकारी वीरो पे क्या गुज़र रही होगी कि क्या देश को अंधकार के तरफ ले जाने के लिए आजादी दिलाई थी।कहाकि प्रधानमंत्री के इस रोजगार का हम समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी विरोध करते हैं और साथ ही युवाओ को भी सचेत करते हैं कि आने वाले आगे समय का ध्यान दे इनको पकौड़ा भिजवा देना।