अखिलेश के सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सपा नेताओं ने किया खुशी का इजहार, बांटी मिठाई

राज चौहान ( ब्यूरो प्रमुख हरदोई)-


आगरा में आयोजित समाजवादी पार्टी के 10 वें राष्ट्रीय सम्मलेन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हुआ जिसमे सर्वसम्मति से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी संविधान में संशोधन कर 5 साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय सम्मलेन से वापस लौटे यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा व जिला सचिव अखिल सिंह चंदेल ने अखिलेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में सपा पार्टी कार्यालय व रोडवेज बस अड्डा पर मिठाई बाँट कर व पटाखे दगा कर ख़ुशी का इजहार किया।
इस अवसर प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा ने कहा कि हम सब युवाओं, नौजवानों, किसानों, महिलाओं के एकमात्र नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव है और हम सब उनके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़े रहेंगे। बकौल श्री सिंह सपा आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को मजबूती के साथ लड़ेगी और 2022 विधानसभा चुनाव में फिर से एक बार अखिलेश यादव ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस मौके पर प्रशांत मिश्र, चंद्रशेखर पाल, विष्णु सिंह, अजय सिंह, आरिफ खान शानू, अनुराग श्रीवास्तव, पवन सिंह, बंटी यादव, अंकित सिंह, वैभव सिंह, योगेन्द्र यादव, अहमर खां, अनुभव सिंह आदि मौजूद रहे।