विश्वविद्यालयीय स्नातक और स्नातकोत्तर-हिन्दी-पाठ्यक्रम रुचिकर है और व्यावहारिक भी– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय

गत दिवस सिदो-कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिन्दी-विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ० अजय शुक्ल की अध्यक्षता मे बोर्ड ऑफ़ स्टडीज की एक आन्तर्जालिक बैठक आयोजित की गयी थी। इस बैठक मे विषय विशेषज्ञ आचार्य पण्डित पृथ्वीनाथ पाण्डेय (भाषाविज्ञानी एवं मीडियाध्ययन-विशेषज्ञ, प्रयागराज) ने प्रमुख भूमिका मे दोनो पाठ्यक्रम पर विधिवत् दृष्टि निक्षेपित करते हुए बताया, “वास्तव मे, जो पाठ्यक्रम तैयार किया गया है, वह अति महत्त्व का है, जो कि रुचिकर है और व्यावहारिक भी। इसकी विशेषता यह है कि इसमे विद्यार्थियों का ज्ञानार्जन की विषयवस्तु तो है ही, उनके नियोजन के लिए भी व्यवस्था है। एक प्रकार से यह एक ठोस पाठ्यक्रम है।”

आचार्य पण्डित पृथ्वीनाथ पाण्डेय (भाषाविज्ञानी एवं मीडियाध्ययन-विशेषज्ञ, प्रयागराज)

इस अवसर पर प्रो० अवधेश कुमार अध्यक्ष, हिन्दी साहित्य विभाग अधिष्ठाता भाषा विद्यापीठ महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा (महाराष्ट्र) प्रो० राजेश कुमार गर्ग, हिन्दी- विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज उत्तर प्रदेश वर्चुअल रूप से उपस्थित थे। बैठक मे बोर्ड ऑफ का संचालन और विषय-प्रवेश विभागाध्यक्ष डॉ० अजय शुक्ल ने किया।

बैठक-अध्यक्ष डॉ० अजय शुक्ल

इस बैठक मे नयी शिक्षानीति प्रणाली के आधार पर पाठ्यक्रम बनाकर स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं मे अमल करने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय किया गया। यू०जी और पी०जी पाठ्यक्रम की सभी इकाइयों का बारीकी से सारगर्भित तौर पर विषय की सार्थकता को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय के दिशा निर्देश का पालन किया गया। यू०जी एवं पी०जी के सिलेबस को यू०जी०सी० के मापदण्ड के तहत रुचिकर, ज्ञानवर्धक, व्यावहारिक तथा रोज़गारोन्मुख बनाने का प्रयास किया गया।
अतिथियों के प्रति आभारज्ञापन हिन्दीविभाग के शिक्षक डॉ० अमीर हसन ने किया।

इस अवसर पर डॉ० राजेश कुमार सिंह सहायक प्राध्यापक स्नातकोत्तर हिन्दीविभाग, देवघर महाविद्यालय, देवघर, डॉ० पुष्पा सोरेन, सहायक प्राध्यापक विभागाध्यक्ष हिन्दीविभाग, संताल परगना महाविद्यालय, दुमका, डॉ० पसनजीत दास, सहायक प्राध्यापक, साहिबगंज महाविद्यालय, साहिबगंज, डॉ० महेश कुमार देव, सहायक प्राध्यापक हिन्दीविभागाध्यक्ष संत जेवियर कॉलेज महारो, दुमका। इस बैठक मे संरक्षक कुलसचिव डॉ० विनयकुमार सिन्हा, एस० पी० काॅलेज के प्राचार्य डॉ० खिरोधर प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे।