सपा में शामिल हुए बसपा के कई नेता

रिपोर्टर- सिद्धांत सिंह

यूपी में विधानसभा चुनाव करीब आते ही प्रदेश में पार्टी के नेताओं का दल-बदल शुरु हो गया है। इसी क्रम में आज लखनऊ के समाजवादी पार्टी कार्यालय में अखिलेश यादव के नेतृत्व में बसपा के वरिष्ठ नेता आरएस कुशवाहा, मसूदन कुशवाहा, विजय कुशवाहा, मुजफ्फरनगर से पूर्व सांसद कादिर राणा और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी सपा में शामिल हुए।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जो लड़ाई लड़ रही है उसको मजबूत बनने के लिए धन्यवाद। वहीं उन्होंने कहा कि जब हमारा घोषणा-पत्र बनेगा तो उसमें कर्मचारियों का मुद्दा होगा। जो सरकार आज सत्ता में है, उसपर लोग ने बहुत भरोसा किया। खूब वोट दिया था। आज महंगाई बड़े पैमाने पर बढ़ी है, लोग भूखे सो रहे है। जो भारत आगे बढ़ रहा था, आज नेपाल से भी पीछे हो गया है। आज भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने पीछे कर दिया है। ये कौन सी गेंहू दे रहे है, जिससे लोग की भूख नहीं मिट पा रही है। जो समाजवादी पार्टी ने लखनऊ में किचन बनाया था, वो आज बंद हो गया है। इन्होंने हर वर्ग के लोगों को धोखा दिया है। किन किन लोगों को सरकारी नौकरी दी। आज तक गन्ने का बकाया नहीं दे पाई सरकार। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नाम बदलना, रंग बदलना, होर्डिंग लगवाना, फोटो हटाना ही भारतीय जनता पार्टी का काम है। ये सिलेंडर पर बात नहीं कर रहे है। आज तेल की कीमत 100 रूपये के पार हो गयी है। अब सत्ता परिवर्तन ही एक मात्र उपाय है।