टडियावां में थाना दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई श्री अनुराग वत्स व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय हरदोई द्वारा जन शिकायतों को सुनकर उनके तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये गए।
राजस्व विभाग व पुलिस विभाग को आपस में सामंजस्य बनाकर संयुक्त टीम के माध्यम से भूमि विवादों को सुलझाने के लिए निर्देश दिए गए। इस अवसर पर राजस्व व पुलिस विभाग के कर्मी मौजूद रहे।