प्रवीण वर्मा बने सुभासपा के लखनऊ मंडल महासचिव

हरदोई संडीला में एक निजी रेस्टोरेंट पर बैठक कर पार्टी का विस्तार किया । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में लगातार लोगों का रूझान बड़ता जा रहा है । लगातार लोग पार्टी का दामन थाम रहे है ।

सुभासपा के युवा मंच प्रदेश महासचिव राजीव सूर्यवंशी (अर्कवंशी) अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी ने निवासी ग्राम लोनहारा विधानसभा बालामऊ (सु०) जिला हरदोई को लखनऊ मंडल महासचिव पद पर नियुक्त किया है । इस दौरान युवा मंच प्रदेश महासचिव राजीव सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष पंकज अर्कवंशी, अमर बहादुर, श्रवण कुमार,नीरज कुमार, कुलदीप कुमार निवासी कोथावां, पवन वर्मा,मुनेंद्र कुमार रावत मौजूद रहे।