तहसील सहसवान व दातागंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ आयोजित

अंकित सक्सेना बदायूँ-

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सहसवान में श्रीमान मण्डलायुक्त बरेली श्री रणवीर प्रसाद एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली श्री राजेश कुमार पाण्डेय तथा तहसील दातागंज में जिलाधिकारी बदायूँ श्री दिनेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा जनसमस्याएं सुनी गयी ।

इस दौरान भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की स्मृति में “सद्भावना दिवस” पर समस्त अधि0/कर्म0गण द्वारा सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और साम्प्रदायिक सौहार्द से सम्बन्धित सद्भावना की शपथ ली गई । जनपद के अन्य अधिकारियों द्वारा भी अपनी-अपनी तहसीलों पर जनता से संवाद कर जन समस्यायें सुनी गयी, जिनमें से कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया तथा अन्य के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये ।