कछौना- सम्पर्क फार समर्थन अभियान के तहत साण्डी विधायक प्रभाष कुमार ने कस्बे मे गणमान्य लोगों से मुलाकात की। इस कड़ी मे उन्होंने श्री रमेश सिंह महरी, श्रीनिवास अग्रवाल, गोल्डी विश्वकर्मा, डा. एस पी सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की और समर्थन मांगा ।
इस अवसर पर उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धि, एवं योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी व समाज के अंतिम व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्प व सुझाव मांगे । उपस्थित जनमानस से भी सरकार के सम्बन्ध मे फीडबैक लिया तथा उनकी समस्याओं को समझा। इस अवसर पर उमेश सिंह, दुष्यन्त सिंह , जीशान समेत अन्य लोग मोजूद रहे।