ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़ कर हजारों की चोरी

कछौना(हरदोई)- नगर क्षेत्र के मोहल्ला चंद्रा नगर निवासी शिवा पुत्र विनोद सोनी ने बताया कि मंगलवार की शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया । बुधवार सुबह करीब 9 बजे स्टेशन रोड बाबूलाल की पुलिया के निकट स्थित अपनी ज्वैलर्स की दुकान पर पहुँचा तो शटर का ताला टूटा मिला । अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखे तीन हजार रुपये के सिक्के व काउंटर में लगी बारह जोड़ी बिछिया, छः जोड़ी पायल, एक जोड़ी झुमकी व कुछ पुरानी चांदी गायब थी । चोरी की बात सुनते ही पड़ोस के सभी दुकानदार व अन्य लोग जमा हो गए । यह भी बताया कि थाने पर तहरीर दी है । खास बात यह है बीते वर्ष पड़ोस के संजय सोनी व गोविंद ज्वैलर्स के यहाँ चोरी हो चुकी है । लेकिन किसी का आज तक खुलासा नहीं हो सका है । कोतवाल जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि चोरी का अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गयी है।