संयम व मर्यादा का जीवन जीते हुए कर्तव्यों को पूरा कर मोक्ष के उपाय ढूढ़ने चाहिए

हरदोई- बावन कस्बे में ब्लॉक प्रमुख समीर सिंह के आवास पर धर्म सुधा ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रही श्री राम कथा के दूसरे दिन गोविंदकुटी वृन्दावन से पधारे कथा व्यास कामोद मिश्र शास्त्री ने रामभक्तों को मर्यादा परुषोत्तम प्रभु श्री राम की जीवन लीलाओं का बहुत ही सुन्दर रसपान कराया।

कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम है।उनके जीवन का उद्देश्य मर्यादा में रहकर धर्म की स्थापना करना है। भगवान के जीवन के प्रत्येक क्षण में हमे नियम, संयम और मर्यादा में रहकर मानव जीवन मे कर्तव्यों को पूरा करके मोक्ष के उपाय ढूँढने चाहिए। उन्होंने श्रोताओं को दक्ष प्रजापति और माता पार्वती के प्रसंग का बहुत ही सुन्दर वर्णन सुनाया।

कथा विश्राम होने के बाद कथा स्थल पर धर्म सुधा ट्रस्ट के तत्वावधान में डॉ धर्मेंद्र पाल सिंह और उनकी धर्मपत्नी सुधा सिंह की पुण्य स्मृति में लक्ष्मी हॉस्पिटल के चिकित्साधिकारी डॉ संजय सिंह के संयोजन में निशुल्क मेडिकल कैम्प लगाया और पंजीकरण होने के बाद सैकड़ो मरीजो की आधुनिक बी एम डी मशीन द्वारा हड्डी की जाँच की गई। कैम्प में मरीजों ने खून की भी जाँच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों को दवाइयाँ दी और परामर्श दिया। इस दौरान डॉ संजय सिंह, यजमान ब्लॉक प्रमुख समीर सिंह, स्वर्णिमा सिंह, पारुल दीक्षित, मनोज दीक्षित सदरियापुर, गोपाल मिश्रा, अनुज सिंह, हेमन्त सिंह, विकाश सारांश, धर्मेंद्र सिंह, अंजनी पांडेय, श्रवण बाजपेयी, अमित श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ला, अमित बाजपेयी, विवेक बाजपेयी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।