पत्रकार व अधिवक्ता धनीराम श्रीवास्तव को मातृ शोक

हरदोई – कस्बा कछौना के मोहल्ला इमलीपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार व अधिवक्ता धनीराम श्रीवास्तव की बड़ी माँ यशोदा देवी का गुरुवार दोपहर को निज निवास पर निधन हो गया। वे करीब 85 वर्ष की थीं। पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, परिचितों, मित्रों और रिश्तेदारों में शोक छा गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, नेता और पत्रकारों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए निधन पर दुख व्यक्त किया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे कस्बा स्थित अंत्येष्टि स्थल (लाला जगन्नाथ भट्टे के पास) होगा।