सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के साथ सम्पूर्ण नगर के मुख्य मार्गों का भ्रमणकर कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के समाधान के उपरान्त तहसील सदर से नुमाईश चौराहा, बड़ा चौराहा, छोटो चौराहा, मुन्ने मियां चौराहा से किदवई नगर चौराहा, सिनेमा चौराहा, जिन्दपीर चौराहा रेलवे स्टेशन, सरकुलर रोड से लखनऊ चुंगी, सिनेमा चौराहा, घंटाघर रोड, नुमाई चौराहा, स्वर्ण जयंती चौराहा से कचेहरी तक व्यापक स्तर पर भ्रमण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया।