अफगानिस्तान के उत्तरी बगलान प्रांत में तालिबान बंदूकधारियों द्वारा अपहृत सात भारतीय इंजीनियरों का पता लगाने के कार्य में स्थानीय कबायली बुजुर्गों की सहायता ली जा रही है। प्रांतीय गवर्नर अब्दुल नेमती ने बताया है कि सुरक्षा बल और स्थानीय अधिकारी लापता इंजीनियरों और उनके ड्राइवर का पता लगाने में लगे हुए हैं। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता जबीउल्ला शुजा ने कहा है कि भारतीय इंजीनियर विद्य़़ुत उप केन्द्र निर्माण की परियोजना में कार्यरत थे। आतंकवादियों ने कल उन्हें चश्म-ए-शेर क्षेत्र से अपहरण किया था।
Related Articles
सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आज दो आतंकवादी मारे गए
October 10, 2022
0
आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया
March 25, 2018
0
ड्राइवरों और ट्रैफिक निरीक्षक के बीच हुई नोक-झोंक, मौके पर मिले लोगों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप
November 21, 2018
0