गायत्री महायज्ञ के लिए भूमि पूजन हुआ सम्पन्न

लखनऊ- इटौंजा के शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में गायत्री शक्ति पीठ रामपुर देवराई बख्शी का तालाब में आयोजित होने वाले नवसृजन महापुष्चरन एवँ युवा क्रांति वर्ष विराट गायत्री महा यज्ञ के भूमि पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इसके साथ शनिवार को ही सामूहिक जप ध्यान प्रज्ञा योग ब्यायम युवगोष्ठी युग संगीत एवं प्रवचन का भी आयोजन किया गया।
    गायत्री शक्तिपीठ कुर्सी रोड के संयोजकत्व में यह महायज्ञ 10 नवम्बर से 13 नवम्बर तक आयोजित होगा । उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान एस आर ग्रुप चेयरमैन रहे ।आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शांति कुंज हरिद्वार के ट्रस्टी मेजर वी के खरे  आर एस राठौर फौजदार सिंह काशी प्रसाद गोविन्द प्रसाद डॉ गोपाल डॉ वाई बी सिंह धनपाल सिंह अविनास चंद्र श्रीवास्तव प्रहलाद सिंह व आनंद सिंह के द्वारा सम्पन्न हुआ ।
       इस महायज्ञ का संचालन डॉ ए पी शुक्ल ने किया क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रभारी सुनील मिश्र भी उपस्थित रहे।इस दौरान एसआर ग्रुप के चेयरमैन पवन सिंह ने कहाकि महायज्ञ में उनके द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।उन्होंने कहाकि सच्चे मन से किया गया कार्य ही भगवद कार्य होता है।उन्होंने कहाकि योग स्स्थान बनाये जाने का मेजर वीके खरे ने जो प्रस्ताव रखा है उसका वह स्वागत करते है और सम्पूर्ण सहयोग करने को ततपर भी है।