धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने फिर मारी बाजी, विद्यालय के बढ़ाया मान

कौशांबी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति के अन्तर्गत आयोजित जिला स्तरीय निबन्ध प्रतियोगिता में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार कौशाम्बी की सायमा बानो को प्रथम स्थान तथा रंगोली प्रतियोगिता में ज्योति मौर्य व स्नेहा सिंह को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जिलाधिकारी कौशाम्बी श्री अमित कुमार सिंह जी के कर कमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर संम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर राम किरण त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय की छात्राएं निबंध तथा रंगोली प्रतियोगिता में विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया। छात्राओं की सफलता पर विद्यालय परिवार द्वारा बधाई एवं शुभकामनायें दी गई।