अवनीश मिश्र लखनऊ-
वकील आयुष त्रिपाठी लखनऊ में वकालत करते हैं । एक मामले में वकील ने दो पक्षों में लिखित समझौता कराया था । लेकिन इसी को लेकर मनीष तिवारी नाम के व्यक्ति ने खुद को एसटी एफ का इंस्पेक्टर बताते हुए आयुष को धमकी दी है ।
बकौल आयुष उनके मुवक्किल फैजुल्लागंज निवासी विमलेश सिंह का छोटा इमामबाड़ा हुसैनाबाद निवासी पुरोनास से विवाद हो गया था । इस मामले में पुरोनास ने विमलेश की 1090 पर शिकायत दर्ज करायी थी । विमलेश सिंह मामले को लेकर वकील आयुष त्रिपाठी से मिले । सिविल कोर्ट में 20 जुलाई 2019 को इस मामले में समझौता करा दिया गया । वकील का कहना है कि इसके बाद मोबाइल नम्बर 9918655553 से मनीष तिवारी नाम के व्यक्ति ने खुद को एसटी एफ का इंस्पेक्टर बताते हुए खाता संख्या 097701502962 में ₹ 8-10000 डालने को कहा । फोन पर उसने गन्दी-गन्दी गालियाँ देते हुए कहा कि रूपये न देने पर वह उसे वकालत नहीं करने देगा और जहाँ दिखेगा वहीं गोली मार दी जाएगी । वकील खुद को मानसिक तौर पर काफी प्रताड़ित महसूस कर रहा है ।