संचारी रोग निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत सेमिनार का किया गया आयोजन

अंकित सक्सेना बदायूँ-

केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं मे संचारी रोग निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत जूनियर वर्ग के सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमे स्वास्थ्य विभाग से डाॅ सन्तोष त्रिपाठी जी एवं डाॅ तन्वीर सिंह यादव जी ने संचारी रोगो के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए रोगो से बचाव के उपाय भी बताये । आपने छात्राओ को रोगो के प्रति सचेत रहने के लिए प्रेरित किया ।

इस अवसर पर कालेज की प्रधानाचार्या डाॅ अमलेश गुप्ता जी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्री मती अंजु रानी एवं श्री मती ज्योति रस्तोगी ने किया । संचारी रोग निवारण कार्यक्रम मे स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 23-07-19 को केदारनाथ महिला इन्टर काॅलेज बदायूं के सामने से कूड़े का ढेर नही हटाया गया ।इसके सम्बन्ध मे पहले भी कई बार नगर पालिका परिषद् बदायूं को सूचित किया जा चुका है ।