जहरीला पदार्थ खाने से 7 बंदरो की मौत

हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के निबहरा गांव के पास बंदरों को जहरीला पदार्थ खिलाकर बोरे में बंद बंदरो को अज्ञात तरीके से किसी ने सड़क के किनारे फेका है । बंदरों की मौत से ग्रामीणों में रोष है । जिसने भी ये कार्य किया है वो अमानवीय कृत्य है।

मौके पर पहुँची सुरसा थाना पुलिस एस ओ सिराजुदीन के साथ सुरसा पशुचिकित्साधिकारी श्याम त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ पहुँचकर बंदरों का पोस्टमार्टम करवाया।पशुचिकित्साधिकारी ने बंदरो की मौत का कारण जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। पोस्टमार्टम पुष्टि से पता चला है कि बंदरों को जहरीला पदार्थ खिलाया गया है।